यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर निकाली जागरूकता रैली:अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से दिखाई हरी झंडी
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यातायात माह की शुरुआत पर सुबह करीब 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। पुलिस लाइन में रैली से पूर्व वहां लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। रैली में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स चल रहे थे। उनके पीछे विद्यालयों के छात्राएं थी। अंत में तीन वाहन सजे हुए पीछे चल रहे थे। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स हाथों में पत्रिकाएं लेकर भी चल रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया आज से यातायात माह का शुभारंभ हुआ है। इसमें जागरूकता कार्यक्रम होंगे। आज पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली गई है। लोग यातायात नियमों का पालन करें हेलमेट लगाकर बाइक पर चलें इन सभी के प्रति जागरूक किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलग-अलग दिवसों पर अलग-अलग तरह के जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)