कासगंज स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में मिला शव:सफाई के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने देखा, मृतक की नहीं हुई पहचान
कासगंज स्टेशन के यार्ड में खड़ी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में रविवार को करीब 55 साल के अज्ञात अधेड़ का शव मिला। रेलवे कर्मचारी सुबह सफाई कर रहे थे, तभी शव दिखा। ट्रेन संख्या 15311 (ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस) रात करीब 11:30 बजे ऐशबाग से कासगंज स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को यार्ड में खड़ा कर दिया गया। शव मिलने की सूचना GRP को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। जीआरपी आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)