सीतापुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, चालक गाड़ी सहित फरार
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा झरेखापुर पुलिस चौकी के समीप खेरवा गांव के पास हुआ। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे में शामिल ट्रक का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक की पहचान कर दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)