रेनू 'अंशुल' का उपन्यास विमोचित:गाजियाबाद के कथा रंग मंच पर साहित्यकारों ने उर्मिला कृति पर विचार रखे
आगरा में जन्मीं और डीवीवीएनएल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी अंशुल अग्रवाल की पत्नी रेनू 'अंशुल' का नया उपन्यास ‘उर्मिला-अयोध्या की मौन साधिका’ प्रलेक प्रकाशन से प्रकाशित हुआ है। इससे पहले उनका पौराणिक उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ प्रकाशित हो चुका है। रेनू 'अंशुल' अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक, मानवीय और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़े विषयों पर लिखती रही हैं। उनके लेखन में पौराणिक नारी पात्रों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के विषय को भी स्थान दिया गया है। उपन्यास का विमोचन गाजियाबाद में ‘कथा रंग’ साहित्यिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर देश के वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ अंशुल अग्रवाल और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों ने उपन्यास पर अपने विचार व्यक्त किए। रेनू 'अंशुल' ने बताया कि ‘उर्मिला’ की कथा स्त्रियों को निर्णयकर्ता के रूप में देखने का आमंत्रण देती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)