गोंडा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग-VIDEO:स्कूटी सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, बलरामपुर जा रहे थे रेलवे कर्मचारी

Nov 01, 2026 - 11:10
0
गोंडा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग-VIDEO:स्कूटी सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, बलरामपुर जा रहे थे रेलवे कर्मचारी
गोंडा शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर जयनगरा के पास शनिवार रात करीब 11 बजे चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार रेलवे कर्मचारी और उनके साथी ने समय रहते कूदकर जान बचाई। सड़क पर स्कूटी धू-धूकर जलने लगी। घटना का वीडियो रविवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। निजी काम से गोंडा आए थे रेलवे कर्मचारी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर रेलवे कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी शनिवार को निजी काम से गोंडा आए थे। रात करीब 11 बजे वह अपने एक साथी के साथ स्कूटी से बलरामपुर लौट रहे थे। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जयनगरा के पास अचानक स्कूटी के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठते ही दोनों ने स्कूटी से लगाई छलांग स्कूटी में आग लगती देख कर्मचारी और उनका साथी तुरंत वाहन से कूद गए। इससे दोनों की जान बच गई। सड़क पर स्कूटी में आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। स्कूटी सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। कंपनी के कर्मचारी भी करेंगे जांच नगर कोतवाल के मुताबिक, स्कूटी कंपनी के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई है। कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच करेंगे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User