आगरा में बुजुर्ग दंपति ने किया सुसाइड:पति का शव दुकान तो पत्नी का कमरे में लटका मिला, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम
आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घर में ही स्थित दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे 112 पर सूचना मिली कि दंपति ने सुसाइड कर लिया है। घटना सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की वर वाली गली की है। मृतक दंपति की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है।
मृतक शेर अली उर्फ शेरू अपनी पत्नी मुन्नी के साथ घर पर रहते थे। घर पर ही उन्होंने छोटी से दुकान खोल रखी थी। देर रात पति शेरू ने घर की दुकान में फांसी लगा ली। वहीं, पत्नी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम
एसीपी ने बताया कि परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पति पत्नी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आशंका है कि इसी कारण उन्होंने सुसाइड किया हो। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)