बलिया महोत्सव की तैयारी:अधिकारियों ने व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
बलिया महोत्सव एवं जनपद स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एक नवंबर को आयोजित होने वाले इस समारोह को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गंगा बहुद्देशीय सभागार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभागार में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट, आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक साउंड सिस्टम सहित कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष सिंह, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) आनंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन और सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम मौजूद रहे। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित होने वाला समारोह शाम सात बजे शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में होगा। समारोह को सफल बनाने के लिए अधिकारी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)