कानपुर में युवक की मौत पर परिजनों ने चौकी घेरी:बोले- प्रेमिका के पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी, हंगामा किया

Oct 25, 2026 - 18:16
0
कानपुर में युवक की मौत पर परिजनों ने चौकी घेरी:बोले- प्रेमिका के पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी, हंगामा किया
कानपुर के कर्नलगंज में युवक की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ईदगाह पुलिस चौकी का घेराव क़र दिया। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की प्रेमिका के पिता ने कहा था की बेटे को जान से मार दूंगा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे शव रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने करीब साढ़े तीन बजे परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन हैलट हॉस्पिटल पहुँचे और बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रविवार को गुस्साए परिजनों ने ईदगाह पुलिस चौकी का गेराव क़र हंगामा काटा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User