हाईकोर्ट ने वैज्ञानिक अधिकारी से अवमानना पर मांगा जवाब:FSL रिपोर्ट में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, रामपुर सीओ तलब

Nov 18, 2026 - 23:10
0
हाईकोर्ट ने वैज्ञानिक अधिकारी से अवमानना पर मांगा जवाब:FSL रिपोर्ट में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, रामपुर सीओ तलब
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रामपुर में हत्या के एक मामले में बैलिस्टिक व फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने रामपुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) को अगली सुनवाई पर रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आगरा एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी से यह भी पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।थाना मिलक खानम जिला रामपुर में एफआईआर दर्ज है। आरोपी फूला उर्फ गुरमीत सिंह ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। जानिये क्या है मामला कोर्ट ने 15 अक्टूबर को मृतक के शरीर से बरामद गोली और आरोपी व सह-आरोपी मीत सिंह की निशानदेही पर बरामद पिस्तौल की एफएसएल रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया था। इससे पहले 15 मई को सह-आरोपी की जमानत अर्जी पर भी कोर्ट ने एसपी रामपुर को जांच कर रिपोर्ट हासिल करने को कहा था। सुनवाई के दौरान एजीए ने बताया कि सीओ ने 12 नवंबर को आगरा एफएसएल के संयुक्त निदेशक को पत्र भेजा था। इस पर वैज्ञानिक अधिकारी कयाम सिंह ने जवाब दिया कि जांच अपनी बारी आने पर होगी। कोर्ट ने इसे आश्चर्यजनक बताया और कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद रिपोर्ट प्राथमिकता से तैयार होनी चाहिए थी। कोर्ट ने सीओ को भी लापरवाह माना, क्योंकि उन्होंने अपने स्मरण-पत्र में कोर्ट के आदेश का जिक्र ही नहीं किया। कोर्ट ने रिपोर्ट तैयार कर मांगी कोर्ट ने संयुक्त निदेशक, एफएसएल आगरा को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, अन्यथा उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User