बरेली एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से फ्लाइट का नया शेड्यूल:नोएडा, बेंगलुरु, दिल्ली और नवी मुंबई की उड़ानों के समय में बदलाव
बरेली एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए नया विंटर शेड्यूल जारी हो गया है। यह 26 अक्टूबर से लागू होगा। नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और नवी मुंबई की उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब नए फ्लाइट टाइम के हिसाब से तैयारी करनी होगी। एयरपोर्ट के कार्यकारी प्रबंधक निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:25 बजे बरेली पहुंचेगी और 11:15 बजे वापस जाएगी। नवी मुंबई की उड़ान दोपहर 3 बजे आएगी और 3:35 बजे वापसी करेगी। बेंगलुरु से फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी, वापसी 1:50 बजे होगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 3:35 बजे बरेली पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। यह उड़ानें सप्ताह के निर्धारित दिनों में ही चलेंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी टिकट और संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को बदले हुए समय का खास ध्यान रखना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)