अयोध्या में एक्सीडेंट में बुजुर्ग का पैर कटा:साइकिल से जा रहा था, बाइक ने मारी टक्कर

Oct 23, 2026 - 13:25
0
अयोध्या में एक्सीडेंट में बुजुर्ग का पैर कटा:साइकिल से जा रहा था, बाइक ने मारी टक्कर
अयोध्या रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शुजागंज-भेलसर मार्ग पर धर्मकांटा के सामने मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग का एक पैर पूरी तरह कट गया। जानकारी के अनुसार, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी श्याम बाबू (25) पुत्र चंद्रिका प्रसाद शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ मीणा (30) पत्नी अर्जुन कुमार और उनकी तीन साल की बेटी पलक भी सवार थी। इसी दौरान शुजागंज-भेलसर मार्ग पर धर्मकांटा के सामने सामने से आ रही साइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। साइकिल सवार भेलसर गांव निवासी अबरार उर्फ पप्पू (65) साइकिल से सुजागंज की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े, वहीं साइकिल सवार अबरार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रुदौली कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्याम बाबू, तीन वर्षीय मासूम पलक और अबरार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मीणा का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अबरार का एक पैर पूरी तरह कट गया है, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि हादसे को लेकर अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User