भाकियू नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया धक्का:जमीन पर गिरे, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की, सीईसी के खिलाफ किया प्रर्दशन

Oct 23, 2026 - 14:14
0
भाकियू नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया धक्का:जमीन पर गिरे, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की, सीईसी के खिलाफ किया प्रर्दशन
आगरा में एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार जमीन पर गिर गए। वहीं, भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के हाथ में भी चोट लग गई। बाद में सुभाष पार्क के सामने सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। एमएलसी चुनाव का मतदान होने के कारण पुलिस ने उन्हें थाना नाई की मंडी में बैठा लिया। उन्हें सुबह 11:30 बजे जिलाधिकारी के आने का समय दिया गया था। दोपहर 12 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाने से कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वहीं ज्ञापन देने को कहा, लेकिन वे कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने के दौरान धक्कामुक्की हुई, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। वहीं, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के हाथ में भी चोट लग गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क के सामने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User