शादी की मांग को लेकर युवती टावर पर चढ़ी:पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा

Oct 23, 2026 - 14:14
0
शादी की मांग को लेकर युवती टावर पर चढ़ी:पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा
देवरिया के लार थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पिंडी स्थित केनरा बैंक के पास हुई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। 2 घंटे बाद नीचे उतरी युवती महाल मंझरिया गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए उससे बातचीत शुरू की और समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद युवती को लार थाने ले जाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User