फतेहपुर में अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार:73 पाउच देशी शराब बरामद, एमएलसी चुनाव के दौरान चोरी से बेचते पकड़ा
फतेहपुर जनपद में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला अधिकारी के आदेश पर शराब की दुकानों को बन्द रखने का आदेश दिया गया था।उसके बाद भी अवैध एवं अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण,बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुक्रवार के दिन 12 बजे के आस पास अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान पर थे सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम धमौली से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 'जोशीला स्टार' ब्रांड की अवैध देशी शराब के 73 अदद पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच की क्षमता 200 मिलीलीटर पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितेश पाल (28 वर्ष), पुत्र श्री भगौती प्रसाद पाल, निवासी ग्राम धमौली, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। अवैध शराब की बरामदगी के आधार पर बकेवर थाने में अभियुक्त नितेश पाल के विरुद्ध मु0अ0सं0 142/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई और गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव (थाना बकेवर), चौकी इंचार्ज मुसाफा उपनिरीक्षक (उ0नि0) दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल आशुतोष शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)