हायर कंपनी में नौकरी के लिए कैंपस प्लेसमेंट:हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास को ग्रेटर नोएडा में मिलेगी नौकरी
मऊ के राजकीय आईटीआई, शाहदतपुर में 30 अक्टूबर को हायर कंपनी कैंपस प्लेसमेंट लगाएगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास 18 से 30 साल के युवाओं को अप्रेंटिस पद पर चुना जाएगा। इच्छुक तय तारीख पर अपने जरूरी कागजात के साथ आईटीआई, शाहदतपुर, मऊ पहुंचें। चुने गए उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 15,100 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी पर 25,000 रुपये वेतन मिलेगा। ओवरटाइम 130 रुपये प्रति घंटा होगा। रात की शिफ्ट में 50-75 रुपये प्रतिदिन का एक्स्ट्रा भत्ता मिलेगा। नौकरी ग्रेटर नोएडा के अजयबपुर रेलवे स्टेशन के पास होगी। फ्री बस, ड्रेस और कैंटीन (24 रुपये में खाना-नाश्ता) की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए 9580219403, 9415830682, Haier HR के संदीप सर से 7303051671 पर संपर्क करें। यह कैंपस प्लेसमेंट मऊ और आसपास के क्षेत्रों के योग्य युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ संस्थान पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)