कौशाम्बी में बच्चे को जमीन पर पटका, लातें मारी:मंदिर के पास खड़ा था, दबंग ने आते ही धक्का देकर गिराया, फिर उठाकर फेंका
कौशाम्बी में करारी थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे के साथ की गई मारपीट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना करारी थाना क्षेत्र की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने बच्चों के साथ इस तरह की मारपीट को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कौशांबी पुलिस के आधिकारिक X(ट्विटर) पर टैग कर कार्यवाई की मांग की है। 27 सेकेंड के वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर मासूम बच्चे के साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसे दो बार उठा उठाकर जमीन पर पटका और कम से कम 5 बार लातों से उसे मारा जिसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे के साथ मारपीट किए जाने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल करारी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ का कहना है कि वीडियो देखने पर पुराना लग रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)