बदायूं में रोडवेज ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को कुचला:सिर के उड़े चीथड़े, सड़क से खरोचकर उठाया गया शव
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय पुष्पेंद्र की मौत हो गई। जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुष्पेंद्र 26 साल का था और समसपुर कुबरी का रहने वाला था। वह उस्मानपुर गांव के पास बाइक से जा रहा था। इसी दौरान धुंध के बीच रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने से उसका चेहरा कुचल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर छोड़ी गई बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे की जांच भी कर रही है। इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)