गोरखपुर में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत:आरोपी ने रास्ते में घेरा, जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की, कपड़ें फाड़े, FIR
गोरखपुर में रात के अंधेरे में एक मनबढ़ महिला के घर में घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर भाग गया। आरोप है कि अगले दिन पीड़िता बैंक लौट रही थी। उस समय फिर रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने महिला को जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में बुधवार को सहजनवां थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला…
सहजनवा के पाली ब्लॉक स्थित ग्राम चांदवारी की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वे अपने बच्चों के साथ रहकर गुजारा करती हैं। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला उनका पड़ोसी प्रमोद बेहद मनबढ़ और शराबी किस्म का व्यक्ति है। शुक्रवार की रात वह अचानक उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से भाग निकला। जान से मारने की धमकी दी
महिला के मुताबिक, आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। अगले दिन जब वह बैंक से काम निपटाकर अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में प्रमोद ने उन्हें घेर लिया। आरोपी उन्हें जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो दबंग ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनकी समीज और दुपट्टा फाड़ दिया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की दबंगई से वह और उनके बच्चे काफी डरे हुए हैं। जांच में जुटी पुलिस
सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)