सीतापुर में सड़क हादसे में ससुर-बहू की मौत:साइकिल से दवा लेने जा रहे थे, पहले ई-रिक्शा फिर डीसीएम ने मारी टक्कर

Nov 19, 2026 - 13:54
0
सीतापुर में सड़क हादसे में ससुर-बहू की मौत:साइकिल से दवा लेने जा रहे थे, पहले ई-रिक्शा फिर डीसीएम ने मारी टक्कर
सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के काजी कमालपुर इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुर और बहू की मौत हो गई। दोनों साइकिल पर सवार होकर दवा लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा और डीसीएम की आपसी भिड़ंत की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। डीसीएम की टक्कर के बाद साइकिल सवारों पर पलटा ई-रिक्शा अल्लीपुर गांव निवासी लल्लेश शुक्ला (50) पुत्र छोटेलाल शुक्ला अपनी बहू वंदना (35) पत्नी अनिल बाजपेई को साइकिल पर बैठाकर दवा लेने के लिए निकले थे। दोनों जैसे ही काजी कमालपुर इलाके में पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इसी बीच, ई-रिक्शा के ठीक पीछे आ रहे एक अनियंत्रित डीसीएम ने भी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दो वाहनों की इस जबरदस्त भिड़ंत के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे साइकिल सवार ससुर और बहू के ऊपर पलट गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की गई जान हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने आनन-फानन में पलटे हुए ई-रिक्शा के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गांव में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस एक साथ ससुर और बहू की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहनों व चालकों के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User