गोरखपुर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी:कुशीनगर के अशोक विश्वकर्मा को प्रथम, महाराजगंज के राम प्रवेश को मिला द्वितीय पुरस्कार
गोरखपुर में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महापौर ने खादी को स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और देश की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मंडल स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026-27 के तहत तीन उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कुशीनगर के अशोक विश्वकर्मा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपए, महाराजगंज के राम प्रवेश को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 12 हजार रुपए और गोरखपुर के मनीष कुमार शुक्ला को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए प्रदान किए गए। समारोह में JAM INN 5 बैंड की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य गायक प्रसन्नजीत चक्रवर्ती ने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एल.के. नाग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)