बजरंग बल संयोजक का एएमयू छात्रसंघ पर पलटवार:बिलकिस बानो मामले पर AMU छात्रसंघ के रुख पर नाराजगी, कमेटी बर्खास्त करने की मांग

Nov 19, 2026 - 18:50
0
बजरंग बल संयोजक का एएमयू छात्रसंघ पर पलटवार:बिलकिस बानो मामले पर AMU छात्रसंघ के रुख पर नाराजगी, कमेटी बर्खास्त करने की मांग
बिलकिस बानो मामले को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) छात्रसंघ की सक्रियता पर बजरंग बल ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के जिला संयोजक गौरव शर्मा ने छात्रसंघ अध्यक्ष नौमान अशरफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस और वीमेंस कॉलेज की छात्रसंघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में निकाले गए मार्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे प्रकरण की जांच कराने और AMU छात्रसंघ की कमेटियों को बर्खास्त करने की मांग की है। छात्रसंघ के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल गुरुवार को जारी बयान में गौरव शर्मा ने कहा कि बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अन्याय और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी। इसके बाद छात्रसंघ से जुड़ी छात्राओं ने भी परिसर में मार्च निकाला। गौरव शर्मा ने सवाल उठाया कि न्यायालय के फैसले पर इस तरह सार्वजनिक प्रतिक्रिया देना और विश्वविद्यालय छात्रसंघ की ओर से इस मामले को उठाना कितना उचित है। कई घटनाओं का हवाला देकर साधा निशाना गौरव शर्मा ने कश्मीर में 1990 के दशक में हिंदुओं के पलायन, अजमेर शरीफ से जुड़े कथित आपराधिक मामलों और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि ऐसे मामलों में छात्रसंघ ने इसी तरह सक्रियता क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनिंदा मुद्दों पर छात्रसंघ की सक्रियता सवाल खड़े करती है। प्रधानमंत्री से जांच और बर्खास्तगी की मांग बजरंग बल के जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ की मौजूदा गतिविधियां देश में अराजकता और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले की जांच कराने और छात्रसंघ की कमेटी बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि, ये सभी आरोप और आपत्तियां गौरव शर्मा की ओर से लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User