राधे-राधे कमल खिला दे,भाजपा नेता ने ताजमहल में लगाया नारा:ASI ने दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस करेगी कार्रवाई,बोला-गलती हो गई

Nov 20, 2026 - 00:50
0
राधे-राधे कमल खिला दे,भाजपा नेता ने ताजमहल में लगाया नारा:ASI ने दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस करेगी कार्रवाई,बोला-गलती हो गई
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को ताजमहल परिसर के अंदर राजनीतिक और धार्मिक नारेबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 34 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ताजमहल को तेजो महल बताते हुए चुनावी नारा लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फेसबुक पर शेयर किया था वीडियो बताया गया है कि राजेश राठौर ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। पुलिस के सक्रिय होने पर उन्होंने पोस्ट को हटा दिया। वीडियो में वे ब्रज क्षेत्र की भूमि का जिक्र करते हुए मतदाताओं को संबोधित कर रहे हैं। वे राधे-राधे कमल खिला दे... का नारा लगाते हैं। अंत में जय श्रीराम का उद्घोष भी करते हैं। निशुल्क प्रवेश के कारण थी भारी भीड़ गुरुवार को विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत होने के कारण ताज में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क था। इस वजह से परिसर में भारी भीड़ मौजूद थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ताजमहल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि, प्रचार या नारेबाजी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद परिसर के अंदर इस तरह का वीडियो सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। गलती से बोल गए, जानकारी नहीं थी - राजेश राठौर मामले में राजेश राठौर का कहना है कि वे गलती से बोल गए थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस को भी बता दिया था। फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया है। ASI ने थाने में दी तहरीर वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह कृत्य जानबूझकर किया गया है। इस बारे में ताजगंज थाने में ASI के संरक्षण सहायक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि ताजमहल परिसर का वीडियो था। इस मामले में ASI और CISF की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User