ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के मुआवजे की मांग की:भदोही में किरायेदार के नाम स्वीकृति के लिए भेजने का आरोप

Nov 19, 2026 - 16:40
0
ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के मुआवजे की मांग की:भदोही में किरायेदार के नाम स्वीकृति के लिए भेजने का आरोप
ईंट भट्ठे के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि भट्ठे का मुआवजा किरायेदार राजेश कुमार यादव के नाम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। ज्ञापन के मुताबिक, ग्रामीणों के पिता स्वर्गीय रामअकबाल बिन्द ने ग्राम घराव में लेखपाल और कानूनगो से जमीन की नाप कराकर ईंट भट्ठा और चिमनी बनवाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चिमनी पांच साल के लिए हीरालाल मौर्य निवासी बालीपुर, तहसील ज्ञानपुर, भदोही को किराये पर दी थी। 30 सितंबर 2009 को तय किराया 10 हजार रुपए सालाना था। भट्ठा चलाने में असमर्थ रहे ज्ञापन में कहा गया है कि मेहीलाल यादव निवासी धसकरी को 22 जनवरी 2021 से 22 जनवरी 2026 तक के लिए इकरारनामा दिया गया था, लेकिन वे भट्ठा चलाने में असमर्थ रहे। इसके बाद जयप्रकाश निवासी बालीपुर और राजेश निवासी कंसापुर के साथ आराजी मौजा घराव, भदोही की आराजी संख्या 133, रकबा 0.8830 हेक्टेयर के लिए पांच साल का इकरारनामा किया गया। इसकी अवधि 12 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2027 तक है। ज्ञापन के अनुसार, जमीन का किराया सालाना 30 हजार रुपए और पक्की चिमनी का किराया 50 हजार रुपए तय किया गया था। यह रकम द्वितीय पक्ष को प्रथम पक्ष को देनी थी। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को भेजा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग, ज्ञानपुर के सहायक अभियंता सुभाषचन्द्र और अवर अभियंता जय प्रकाश गौतम ने भट्ठे का मुआवजा किरायेदार राजेश कुमार यादव निवासी कंसापुर के नाम तैयार कर स्वीकृति के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को भेजा। ज्ञापन में हीरालाल बिन्द, मेवालाल बिन्द, रामनारायण और रामहित बिन्द को स्वर्गीय रामअकबाल बिन्द का पुत्र बताया गया है। इनके हिस्से में 10-10 बिस्वा जमीन है। चन्द्रभान बिन्द और सूर्यभान बिन्द, स्वर्गीय राजाराम बिन्द के पुत्र हैं। इनके हिस्से में 5-5 बिस्वा जमीन है। ग्रामीणों के मुताबिक, सभी की कुल एक बीघा जमीन बची है और ईंट भट्ठा इसी जमीन पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User