कासगंज में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:एक इंस्पेक्टर और तीन एसआई को नई जिम्मेदारी; SOG, साइबर और सर्विलांस सेल प्रभारी भी बदले
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिढ़पुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को जिले की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना सिढ़पुरा में कार्यवाहक एसओ की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक को थाना ढोलना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक सोनू सिंह को साइबर सेल के साथ सर्विलांस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)