गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत:अफसर की पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था

Nov 04, 2026 - 08:59
0
गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत:अफसर की पिस्टल छीनने की कोशिश की; होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था
असम के शिवसागर जिले में बुधवार को पुलिस फायरिंग में गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी के एक होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उस पर गोली चलाई। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट आई है। शिवसागर SSP पापोरी चेतिया ने बताया कि SI की हालत स्थिर है। शौच के लिए गाड़ी से उतरा, SI की पिस्टल छीनने लगा SSP पापोरी चेतिया के मुताबिक, गोगोई को शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 108/26 के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। रास्ते में फूलपनिचिगा इलाके में उसने पुलिस वाहन से उतरकर शौच जाने की बात कही। गाड़ी से उतरते ही उसने सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। शर्मा इस मामले के जांच अधिकारी भी हैं। SSP ने बताया कि गोगोई प्रशिक्षित शूटर था। आरोपी ने दो से तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां पुलिस वाहन में लगीं। एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। इसमें गोगोई घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। 26 अक्टूबर की रात होटल में चली थीं गोलियां 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पलटन बाजार पुलिस स्टेशन को एक होटल में कई गोलियां चलने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तो रिसेप्शन एरिया में चार लोग मृत मिले, जबकि दो लोग होटल के रास्ते पर घायल अवस्था में मिले। घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) ले जाया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान बरपेटा निवासी भूदेव भराली (65) और नारायण दास (48) के रूप में हुई। वहीं, गुवाहाटी के नवीन नगर निवासी हेलेना भराली (58), देबर्षि कश्यप (39) और रिनिका कश्यप (30) की भी इस गोलीबारी में मौत हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User