रामनगर में दवा कारोबारियों की बैठक:हापुड़ जिलाध्यक्ष ने सीसीटीवी नियम पर उठाई आपत्ति, छोटे विक्रेताओं की परेशानी बताई

Nov 04, 2026 - 09:59
0
रामनगर में दवा कारोबारियों की बैठक:हापुड़ जिलाध्यक्ष ने सीसीटीवी नियम पर उठाई आपत्ति, छोटे विक्रेताओं की परेशानी बताई
उत्तराखंड के रामनगर में केमिस्टस एवं ड्रगिस्टस फेडरेशन उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक और शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 65 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। हापुड़ से जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग शामिल हुए। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की जानकारी दी। इस दौरान दवा कारोबार से जुड़े नए नियमों और उनके पालन को लेकर चर्चा हुई। हापुड़ के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने दवा दुकानों पर 90 दिन की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और सीसीटीवी लगाने के नियम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे दवा विक्रेताओं को परेशानी हो सकती है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने इस विषय पर अपनी राय रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User