रणवीर सिंह का फोन चेक करना चाहेंगी एलनाज नोरौजी:लियाम नीसन से गॉसिप और शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती हैं
एलनाज नोरौजी ने भारतीय मनोरंजन जगत में काम करते हुए कई बड़े सितारों के साथ वक्त बिताया है। हर कलाकार की अपनी खासियत होती है और एलनाज़ के मुताबिक, उन्होंने भी अपने सह कलाकारों से कुछ न कुछ सीखा है। शाहरुख खान का क्रू के प्रति सम्मान, सलमान खान की मेहनत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का काम पर फोकस उन्हें खास तौर पर प्रभावित करता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में एलनाज ने इन अनुभवों के साथ मजेदार रैपिड फायर में भी हिस्सा लिया। सवाल: शाहरुख खान से आपने क्या सीखा? जवाब: शाहरुख खान जिस तरह अपनी टीम और क्रू के लोगों को सम्मान देते हैं, वह बहुत खास है। वह हर किसी के साथ इज्जत से पेश आते हैं। यह बात मैंने उनसे सीखी। सवाल: सलमान खान से क्या सीखने को मिला? जवाब: सलमान खान से मैंने मेहनत और लगातार काम करते रहने की सीख ली है। उनका अपने काम के प्रति समर्पण प्रेरित करता है। सवाल: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और हॉलीवुड के कलाकारों से क्या सीखा? जवाब: नवाजुद्दीन सिद्दीकी सेट पर अपने काम पर बहुत फोकस करते हैं और फोन से दूर रहते हैं। सैफ अली खान रिहर्सल को अहमियत देते हैं। जैक क्वैड काफी स्पष्टवादी हैं, लियाम नीसन बहुत सहज हैं और जेरार्ड बटलर का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। हर कलाकार से कुछ अलग सीखने को मिलता है। सवाल: लियाम नीसन या शाहरुख खान, किसके साथ गॉसिप करना चाहेंगी? जवाब: लियाम नीसन के साथ। सवाल: और डांस किसके साथ करना चाहेंगी? जवाब: शाहरुख खान के साथ। सवाल: बॉलीवुड के किस स्टार का फोन चेक करने का मौका मिले तो किसका करेंगी? जवाब: रणवीर सिंह का। सवाल: खुद को तीन शब्दों में कैसे बताएंगी? जवाब: ‘द रिलेंटलेस’। मैं आसानी से हार नहीं मानती। सवाल: किसी इंसान की कौन सी बात आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करती है? जवाब: जब कोई इंसान समझदार हो, दुनिया और राजनीति की समझ रखता हो, दूसरों के प्रति दयालु हो और एक जेंटलमैन की तरह पेश आए। थोड़ी मर्दाना ऊर्जा भी मुझे आकर्षित करती है। सवाल: आगे कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगी? जवाब: मेरी एक नई फिल्म अगले साल आएगी। फिलहाल मैं उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती। ___________ एलनाज नोरौजी से जुड़ा यह इंटरव्यू भी पढ़ें ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका हॉलीवुड फिल्म ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन और जैक क्वैड जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इन दिनों अपने करियर के एक नए पड़ाव पर हैं। ईरान में जन्मीं, जर्मनी में पली बढ़ीं और भारत में अपनी पहचान बनाने के बाद अब लॉस एंजिलिस में मौके तलाश रहीं एलनाज का सफर आसान नहीं रहा। पूरा इंटरव्यू पढ़ें..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)