जहां कभी रहती थी ग्राहकों की भीड़, अब पसरा सन्नाटा:सेंट्रल मार्केट में बदली तस्वीर देखकर मायूस हो रहे ग्राहक

Nov 04, 2026 - 08:52
0
जहां कभी रहती थी ग्राहकों की भीड़, अब पसरा सन्नाटा:सेंट्रल मार्केट में बदली तस्वीर देखकर मायूस हो रहे ग्राहक
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में हुए 44 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण के बाद बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जिस बाजार की सजावट और दुकानों पर मिलने वाला सामान शहरभर के ग्राहकों को आकर्षित करता था, वहां अब आधा बाजार भी नजर नहीं आता। कभी ग्राहकों की भीड़ और दुकानों की रौनक से गुलजार रहने वाले बाजार में अब सन्नाटा पसरा है। बड़ी-बड़ी दुकानों की जगह सड़क किनारे टेंट और फड़ लगाकर सामान बेचते दुकानदार बाजार की बदली हुई तस्वीर बयां कर रहे हैं। सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के लिए भी बाजार का यह बदला हुआ स्वरूप भावुक करने वाला है। कई ग्राहक ऐसे हैं, जो बचपन से इसी बाजार में खरीदारी करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार में आने की आदत आज भी बनी हुई है, लेकिन यहां की रौनक गायब होने से मन दुखी हो जाता है। जिस बाजार में पहले घूमने और खरीदारी करने का अलग ही आनंद था, अब वहां पहले जैसी चहल-पहल नहीं रही। ग्राहकों को याद आ रही पुरानी रौनक सेंट्रल मार्केट में पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि बाजार की पुरानी रौनक अब देखने को नहीं मिलती। बचपन से यहां खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह बाजार केवल सामान खरीदने की जगह नहीं, बल्कि उनकी यादों का हिस्सा भी रहा है। ऐसे में दुकानों का उजड़ना और बाजार का सुनसान होना उन्हें परेशान कर रहा है। ध्वस्तीकरण के बाद सेंट्रल मार्केट की बदली तस्वीर से दुकानदारों के कारोबार के साथ ही ग्राहकों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। कभी शहर की पसंद रहने वाला यह बाजार आज अपनी पुरानी पहचान और रौनक वापस पाने की उम्मीद में नजर आ रहा है। बड़ी दुकानों की जगह टेंट और फड़ बाजार में ध्वस्तीकरण के बाद कई दुकानदारों के सामने कारोबार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि जिन दुकानों में कभी बड़े स्तर पर सामान सजाकर बेचा जाता था, उनके मालिक आज सड़क किनारे टेंट और फड़ लगाकर सामान बेचने को मजबूर हैं। बाजार का उजड़ा हुआ स्वरूप देखकर ऐसा लगता है कि उसकी पुरानी पहचान ही खो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User