दिग्विजय सिंह बोले- वोट और चंदा चोरी की जांच हो:चोरी पकड़ने वालों को चंपत राय ने बाहर किया

Nov 18, 2026 - 23:10
0
दिग्विजय सिंह बोले- वोट और चंदा चोरी की जांच हो:चोरी पकड़ने वालों को चंपत राय ने बाहर किया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार शाम करीब 7 बजे ललितपुर पहुंची। यात्रा के 25वें दिन पदयात्रियों ने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर बेतवा नदी के राजघाट मार्ग से जिले में प्रवेश किया। यात्रा 22 नवंबर तक ललितपुर में रहेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ‘गुड्डू राजा’ के छोटे भाई शशि भूषण सिंह बुंदेला के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। वोट चोरी और चंदे की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदे व चढ़ावे की चोरी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने दोषियों को सजा देने, धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता लाने और ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी पकड़ने वालों को चंपत राय ने बाहर कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इससे चंपत राय के चोरी में शामिल होने का संकेत मिलता है। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को तत्काल समाप्त कर उसमें केवल धार्मिक लोगों को शामिल करने की मांग भी की। ट्रस्ट में शंकराचार्यों को शामिल करने की मांग दिग्विजय सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में पांचों मठों के शंकराचार्य, रामानंद संप्रदाय के प्रमुख और गोरखनाथ पीठ के एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं और मशीन के जरिए वोट चोरी हो रही है। इसलिए ईवीएम हटाकर मतपत्र से मतदान कराया जाना चाहिए। काला पहाड़ स्थित फार्महाउस पर रात्रि विश्राम इसके बाद यात्रा में शामिल पदयात्री गुड्डू राजा बुंदेला के काला पहाड़ स्थित फार्महाउस पहुंचे, जहां सभी रात्रि विश्राम करेंगे। गुड्डू राजा ने दिग्विजय सिंह सहित यात्रा में शामिल पदयात्रियों और सहयोगियों का स्वागत किया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें अखिलेश रथ की छत पर चढ़े, क्रेन से माला पहनी:'टीपू इज बैक' के पोस्टर लेकर पहुंचे सपाई; गोरखपुर में 20 किमी का रोड शो सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोरखपुर में 20 किमी लंबा रोड शो करने के बाद अब जनसभा कर रहे हैं। इसमें अखिलेश ने कहा- अगर आज ही वोट पड़ जाएं तो काशी का डबल जीरो गोरखपुर में भी हो जाएगा। गोरखपुर आकर ऐसा लग रहा कि यूरोप की यात्रा पर आया हूं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User