हाथरस के डीएम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल-मिठाई बांटी:परिजनों और अधिकारियों के साथ मनाई दीपावली
हाथरस के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल रविवार दोपहर 12 बजे आगरा रोड स्थित नगला भुस के पास वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों को फल और मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। डीएम अपने परिजनों और अधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। यह वृद्धाश्रम अलीगढ़ के छर्रा स्थित अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से संचालित किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने दीपावली की शुरुआत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटकर और उनका आशीर्वाद लेकर की। बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद की अपील डीएम ने लोगों से जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों ने भी इस काम में सहयोग दिया है। वृद्धाश्रम संचालित करने वाली संस्था ने यहां रहने वाले बुजुर्गों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, जिलाधिकारी के परिजन और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)