अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हाथरस में हुआ हादसा, दीपावली पर घर लौट रहा था
हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र में गांव सिकतरा जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की पत्नी बाल-बाल बच गई। दीपावली की पूजा के लिए पत्नी के साथ गांव आ रहे थे मृतक की पहचान विष्णु शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा के रूप में हुई। वह हसायन कोतवाली क्षेत्र के बरसोली गांव के रहने वाले थे। वे नोएडा की एक कपड़ा मिल में काम करते थे और वहीं रहते थे। दीपावली की पूजा के लिए वे पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव आ रहे थे। टक्कर के बाद विष्णु बाइक से गिर गए। उन्हें पहले हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विष्णु के परिवार में पांच संतानें हैं। हादसे के बाद दीपावली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)