9 नवंबर का राशिफल:मेष वालों को अपना फंसा पैसा मिल सकता है, वृष राशि की रुकी इनकम शुरू होगी, कर्क वालों के प्रमोशन के आसार

Nov 08, 2026 - 20:39
0
9 नवंबर का राशिफल:मेष वालों को अपना फंसा पैसा मिल सकता है, वृष राशि की रुकी इनकम शुरू होगी, कर्क वालों के प्रमोशन के आसार
सोमवार, 9 नवंबर को मेष राशि वालों को फंसा हुआ पैसा या रुकी पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है। वृष राशि वालों का रुका आय स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है और नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, वहीं नौकरी में नई अथॉरिटी और प्रमोशन के आसार हैं। तुला राशि वालों को पिछले दिनों की मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिल सकता है और बिजनेस विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। मकर राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या निवेश की योजना आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। कन्या राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। मीन राशि वालों की कारोबारी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज जिस काम में हाथ डालेंगे, वह व्यवस्थित तरीके से पूरा होता जाएगा। कहीं फंसा पैसा या रुकी हुई पेमेंट मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपनी क्षमता पर भरोसा रखने से दिन की कई स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नेगेटिव- व्यावहारिक सोच बनाए रखें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है। किसी के बहकावे में आने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता दें। नया काम शुरू करने या निवेश करने से पहले उससे जुड़ी सभी जानकारियां अच्छी तरह जांचना जरूरी होगा। करियर- मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कामों में खास सावधानी रखनी होगी। लापरवाही से आर्थिक नुकसान के साथ प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग पाने के लिए बातचीत का तरीका संयमित और मधुर रखना फायदेमंद रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल और खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में बातचीत भी सुखद रहेगी। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। मौसम में बदलाव के बावजूद सामान्य फिटनेस संतुलित रहेगी। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7 वृष - पॉजिटिव- कोई रुका हुआ आय स्रोत दोबारा शुरू होने से राहत मिलेगी। दोस्तों और सहयोगियों के साथ मेल-मिलाप के दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। किसी समारोह या खास आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- आलस के कारण जरूरी काम टालने से कुछ महत्वपूर्ण मामले रुक सकते हैं। बातचीत में नरमी बनाए रखें, क्योंकि कठोर शब्दों से लोग नाराज हो सकते हैं। सरकारी काम फिलहाल अटके रह सकते हैं। करियर- बिजनेस में अपने प्रयासों से किसी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। वर्किंग महिलाएं कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगी। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों से संबंध संतुलित रखना जरूरी होगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ सकती है। ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- दिनभर काम की व्यस्तता रहेगी। अभी की गई मेहनत के शुभ परिणाम जल्दी मिलने के संकेत हैं। किसी नजदीकी जगह की यात्रा लाभदायक हो सकती है। जरूरी कामों पर पूरा ध्यान रखने से दिन उपयोगी साबित होगा। नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखना बेहतर होगा, क्योंकि प्रतिष्ठा प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने की आशंका भी है। करियर- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में जिस मुकाम तक पहुंचना चाहते हैं, उसके लिए अभी पूरी मेहनत करनी होगी। पार्टनरशिप बिजनेस में सहयोगियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे काम बिना बड़ी रुकावट के आगे बढ़ेगा। लव- गुस्सा और आवेश घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में जीवनसाथी की सलाह लेने से बेहतर फैसला हो सकेगा। हेल्थ- तनाव के कारण सिरदर्द और सर्वाइकल की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 कर्क - पॉजिटिव- जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसमें उम्मीद दिखाई देगी। अपनी गतिविधियों को नया रूप देने के लिए कुछ क्रिएटिव काम करेंगे। मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। नेगेटिव- समय का सही उपयोग करना जरूरी होगा। युवाओं को करियर के प्रति गंभीर रहना पड़ेगा। लापरवाही और जल्दबाजी में किया काम उल्टा परिणाम दे सकता है, इसलिए हर महत्वपूर्ण काम सोच-समझकर पूरा करें। करियर- कारोबारी नजरिये से समय अनुकूल होता जा रहा है। निजी कारणों से बिजनेस की जिन गतिविधियों में कमी आई थी, उनमें अब सुधार होगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह से किसी परेशानी का सही समाधान मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को इससे जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामान्य ऊर्जा और शारीरिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह - पॉजिटिव- लंबे समय से रुके पारिवारिक काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। किसी योजना को वास्तविक रूप देने का अवसर मिलेगा और करीबी रिश्तेदार से इस बारे में महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। युवाओं को आगे बढ़ने के कई नए अवसर और संभावनाएं मिलेंगी। नेगेटिव- दोस्तों के साथ गैरजरूरी गतिविधियों में समय खराब न करें। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। संतान के भविष्य से जुड़ी योजना शुरू होने में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे काम बनते जाएंगे। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। करियर- बिजनेस के रोजमर्रा के काम व्यवस्थित चलते रहेंगे। फिलहाल कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव या नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कार्यप्रणाली में बदलाव के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ समय बिताने से भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या - पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। राजनीतिक संपर्क बनेंगे और आगे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपने जरूरी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा होने की संभावना है। नेगेटिव- लोन या कर्ज लेने के मामले में रुकावट आ सकती है। अहंकार और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी बढ़ा सकता है। इन पर नियंत्रण रखने से कई समस्याएं आसानी से सुलझेंगी। युवाओं को फोन और दोस्तों के साथ गैरजरूरी समय बिताने से बचना होगा। करियर- बिजनेस में फिलहाल बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। गतिविधियों में कुछ मंदी बनी रह सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम जारी रखना बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोग अपना प्रोजेक्ट बहुत अच्छी तरह पूरा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे। लव- परिवार में आपसी तालमेल और सौहार्द रहेगा। प्रेम संबंध में मनमुटाव और अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। हेल्थ- खांसी और जुकाम की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 तुला - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। पिछले कुछ दिनों से जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम उम्मीद से भी बेहतर मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम की पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ने से सफलता और बढ़ेगी। नेगेटिव- अहंकार और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। व्यवहार में सहजता और नरमी बनाए रखने से सही फैसले ले पाएंगे। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन करना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस विस्तार की जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे, उन्हें लागू करने के लिए समय अच्छा है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन उनका समाधान निकालने में सफल रहेंगे। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। हेल्थ- नकारात्मक विचारों के कारण कभी-कभी मनोबल कम महसूस हो सकता है। मानसिक थकान भी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक - पॉजिटिव- आज आपका आत्मसम्मान और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। मनचाहे शिक्षण संस्थान में एडमिशन मिलने के संकेत हैं। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको मानसिक रूप से और मजबूत बनाएगा। नेगेटिव- ज्यादा तनाव लेने से नींद और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें, क्योंकि इनके खोने या चोरी होने की आशंका है। परेशानी पर ज्यादा सोचने के बजाय उसके समाधान पर ध्यान देना बेहतर होगा। करियर- कामकाज में काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। सह-व्यापारियों से संबंध मधुर बनाए रखें। गुस्सा और जल्दबाजी कई बार बनता हुआ काम रोक सकती है। कारोबारी जानकारी लीक होने की आशंका भी है, इसलिए गोपनीय मामलों में सावधानी रखें। लव- बेवजह तनाव और चिड़चिड़ापन घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है। लव पार्टनर के साथ अपनी परेशानी शेयर करने से निश्चित रूप से समाधान मिलेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और सामान्य ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 धनु - पॉजिटिव- किसी खास उद्देश्य को पूरा करने के लिए किए प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। घर में कोई नई वस्तु खरीदी जा सकती है। करीबी रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- सिर्फ योजनाएं बनाने के बजाय उन्हें लागू करना भी जरूरी होगा। मकान और वाहन से जुड़े कागजात संभालकर रखें। जरूरत से ज्यादा कल्पनाओं में समय बिताने से जरूरी काम पीछे रह सकते हैं। करियर- कारोबारी मामलों में गंभीर सोच-विचार और सही आकलन जरूरी होगा। बिना पूरी जानकारी के जोखिम लेना परेशानी में डाल सकता है। जनसंपर्क और लोगों से अच्छे संपर्कों के जरिए फायदा मिलने के संकेत हैं। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। हेल्थ- जोखिम वाले कामों या वाहन चलाने के दौरान चोट लगने की आशंका हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 मकर - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय की भागदौड़ और उथल-पुथल से आज राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या निवेश की योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो आगे उपयोगी साबित हो सकती है। नेगेटिव- व्यावहारिक व्यवहार रखें और रिश्तेदारों को नजरअंदाज न करें, वरना संबंध प्रभावित हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी होगा। थोड़ी सावधानी कई समस्याओं से बचा सकती है। करियर- कारोबारी व्यवस्था अनुशासित रहेगी और काम समय पर पूरे होते जाएंगे। खाली समय में जरूरी फाइल और दस्तावेज व्यवस्थित कर पाएंगे। बिजनेस की नई नीतियों पर विचार होगा और उन्हें लागू करने की दिशा में भी काम शुरू कर सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर का माहौल बहुत शांत और सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- ज्यादा मेहनत के कारण नसों में खिंचाव और दर्द की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ - पॉजिटिव- कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी क्षमता के मुताबिक महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से सकारात्मकता और मानसिक शांति मिलेगी। व्यक्तित्व में भी अच्छा बदलाव दिखाई देगा। नेगेटिव- सफलता मिलने पर जरूरत से ज्यादा दिखावा करना नुकसानदायक हो सकता है। घर से जुड़े कामों में फिजूलखर्ची बढ़ने की आशंका है, इसलिए बजट संभालकर चलें। रिश्तेदारी से जुड़े किसी मामले में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। करियर- बिजनेस के लिए लोन या कर्ज लेने का समय अभी अनुकूल नहीं है। कागजी काम में विशेष सावधानी जरूरी होगी। इसके बावजूद आपके ज्यादातर काम बिना बड़ी रुकावट के पूरे होते जाएंगे। नौकरी में किसी मामले पर समझौता करना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग तथा प्यार मिलेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे। हेल्थ- सर्वाइकल या माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 मीन - पॉजिटिव- किसी खास काम को पूरा करने के लिए किए प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सुकून मिलेगा। स्थान परिवर्तन की इच्छा रखने वालों को कोई सकारात्मक उम्मीद नजर आ सकती है। नेगेटिव- आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेगा। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों के कारण मन अशांत रह सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए विशेष सावधानी जरूरी होगी। करियर- कारोबारी कार्यप्रणाली में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कोई भी बड़ा फैसला सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने के बाद ही लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए फिलहाल मौजूदा स्थिति पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी के कारण नाराजगी हो सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण एलर्जी और मौसमी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User