प्रयागराज फुटबॉल टीम के ट्रायल 11 नवंबर से शुरू होंगे:गोण्डा में 16 से 23 नवंबर तक होगी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर 16 से 23 नवंबर 2026 तक देवीपाटन, गोण्डा में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रयागराज की जिला एवं मंडल स्तरीय टीम के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में ट्रायल 11 नवंबर से होगा। इसका जिला स्तरीय ट्रायल 11 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में 12 नवंबर 2026 को 11:00 बजे से होगा। मंडल स्तरीय टीम में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)