बिजनौर में इलेक्ट्रिक शॉप में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल टीम ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई

Nov 08, 2026 - 20:42
0
बिजनौर में इलेक्ट्रिक शॉप में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल टीम ने करीब आधे घंटे में आग बुझाई
बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बुखारा चुंगी पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा बिजली का सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। व्यापारी नेता राहुल ने बताया कि आग शिवांग विश्नोई की बिजली के सामान की दुकान में लगी थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User