गोसाईंगंज में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी:27 दिसंबर को महबूबगंज के साईं बाबा कॉलेज परिसर में स्थापना
अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा महबूबगंज बाजार के पास साईं बाबा कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में स्थापित होगी। आयोजन 27 दिसंबर 2026 को होगा, जिसमें करीब 30 हजार लोग शामिल होने की संभावना है। डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण पूरा हो गया है और इसकी कुल ऊंचाई 17 फीट होगी। पूर्वांचल की छत्रपति शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। डॉक्टर सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिमा स्थापना पर हमारे विधानसभा से ही नहीं पूरे जनपद से लोगों के आने की उम्मीद है सभी तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच हम लोग एक कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बीच प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी चावल लेंगे और गांव वालों से अपील करेंगे कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हों । इसी बीच गांवों से मिट्टी जमा करने के लिए माटी यात्रा निकाली जाएगी। इसका मकसद ग्रामीणों को आयोजन से जोड़ना और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। डॉ. वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव और आशीर्वाद भी मिले हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)