आजमगढ़ में सड़क हादसा शिक्षक की मौत:पीछे से बाइक में ट्रक ने मारी थी टक्कर, गोरखपुर के चौरी चौरा में थी तैनाती

Oct 23, 2026 - 14:47
0
आजमगढ़ में सड़क हादसा शिक्षक की मौत:पीछे से बाइक में ट्रक ने मारी थी टक्कर, गोरखपुर के चौरी चौरा में थी तैनाती
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में लाटघाट बाजार के मछरहट्टा के पास सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक स्कूल से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवेशनारायण राय (42) पुत्र हरिशनारायण राय निवासी कोल बाजबहादुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौरी चौरा गोरखपुर में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 22 अक्टूबर 2026 को देवेशनारायण राय स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी बाइक (UP50DD 0803) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाटघाट बाजार के मछरहट्टा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस इस मामले में मृतक के ससुर अनिल राय निवासी डोमनपुरा, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User