ललितपुर में किसानों ने SIR रद्द करने की मांग की:मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और मतदान अधिकार बहाल करने की मांग

Oct 23, 2026 - 13:58
0
ललितपुर में किसानों ने SIR रद्द करने की मांग की:मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और मतदान अधिकार बहाल करने की मांग
ललितपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की गई। किसानों ने बिना पारदर्शिता के सूची से हटाए गए 13.41 करोड़ नागरिकों के मतदान अधिकार बहाल करने की मांग की। 2023 के कानून में संशोधन कर चयन पैनल में कैबिनेट मंत्री की जगह भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की बात कही। अन्य मांगों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व, धनबल-बाहुबल पर रोक और चुनावों के लिए राज्य द्वारा फंडिंग को कानूनी बनाना शामिल था। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में किसानों पर कथित दमन का विरोध किया। दोषियों पर जांच व कार्रवाई और हाउस अरेस्ट जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User