हत्या के 23 साल पुराने मामले में पांच दोषी:फतेहपुर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, हर आरोपी पर 25 हजार का जुर्माना
फतेहपुर में हत्या के 23 साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने पांचों को हत्या और बलवा समेत अन्य धाराओं में दोषी ठहराया, जबकि हत्या के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया। बटाई पर खेत लेने को लेकर था विवाद मामले के वादी सभाजीत सिंह, ग्राम प्रधान खरगपुर ने रामपुर गांव में तेरार राजकुमारी का दो एकड़ खेत आठ हजार रुपए में बटाई पर लिया था। खेत में रहर की फसल काटने के बाद थ्रेशर से मड़ाई की जा रही थी। 9 मई 2003 को गोली मारकर की थी हत्या अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 9 मई 2003 को सभाजीत सिंह के पिता शिवगोपाल सिंह और चचेरे भाई राजकुमार ट्रैक्टर से खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान पांचों आरोपी लाठी-डंडे और अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने मारपीट और फायरिंग की। इसमें शिवगोपाल सिंह को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद की वजह प्रधानी और जमीन को लेकर रंजिश बताई गई। 7 गवाहों ने दी गवाही, पांचों को उम्रकैद मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। पीठासीन अधिकारी चेतना चौहान और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रविदत्त तिवारी ने पैरवी की। अदालत ने राकेश, राजेश, रमेश, मनफुल और हीरालाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/149 के तहत उम्रकैद और 25-25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 147 में दो-दो साल और धारा 148 में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई। वहीं, धारा 307 के आरोप से पांचों को बरी कर दिया गया। सभी दोषी फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अधियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)