हवा चलने से सुधरा लखनऊ का AQI:एयर क्वालिटी ग्रीन लेवल पर, लालबाग में अभी भी खराब जोन बरकरार

Nov 17, 2026 - 08:37
0
हवा चलने से सुधरा लखनऊ का AQI:एयर क्वालिटी ग्रीन लेवल पर, लालबाग में अभी भी खराब जोन बरकरार
लखनऊ में सुबह से आसमान में हल्की धुंध रही। सतही हवा चलने से धुंध का असर कम हुआ। इस बीच तेज चटक धूप भी निकल गई है। सुबह के समय शहर का औसत AQI 118 के साथ यलो जोन में है। सबसे खराब हालत लालबाग 220 AQI के साथ ऑरेंज जोन में है। अलीगंज 180, तालकटोरा 101 भी यलो जोन में बरकरार है। अम्बेडकर यूनिवर्सिटी 70, गोमतीनगर 70 व कुकरैल के मॉनिटरिंग स्टेशन का AQI 64 के साथ ग्रीन जोन में बना हुआ है। सोमवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 169 के साथ यलो जोन में रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 30 फीसदी रही। अब पड़ेगा कोहरा अब लखनऊ के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। सुबह के समय कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों पर होने वाली इस बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं सर्द हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User