पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकने पर मारपीट:कर्मियों का आरोप- तमंचे से फायर किया, जांच में फायरिंग की बात गलत निकली
लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कोनेश्वर पुलिस चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कुछ युवकों को परिसर में सिगरेट पीने से मना किया था। इसी बात पर युवक कर्मचारियों से भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। पेट्रोल पंप पर विवाद और गोली चलने की सूचना मिलने पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर केवल युवकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गोली चलने की सूचना भ्रामक पाई गई। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)