बदायूं में चार दिन बाद निकली धूप, मिली राहत:17 डिग्री रहा सुबह का तापमान, सड़कों पर बढ़ी आवाजाही

Nov 17, 2026 - 08:37
0
बदायूं में चार दिन बाद निकली धूप, मिली राहत:17 डिग्री रहा सुबह का तापमान, सड़कों पर बढ़ी आवाजाही
बदायूं में लगातार चार दिन तक कोहरा और धुंध छाए रहने के बाद मंगलवार सुबह मौसम साफ हो गया। सूरज निकलने के साथ धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। कोहरा छंटने से ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही। सुबह से ही खिली धूप पिछले कई दिनों से सुबह के समय धुंध छाई रहने के कारण धूप नहीं निकल पा रही थी। ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को मौसम साफ रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहतर रही और आवागमन सामान्य रहा। ठंडी हवाओं से सर्दी का असर बरकरार धूप निकलने के बावजूद सर्दी का असर बना हुआ है। सुबह चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। हवा में ठंडक के चलते सुबह और शाम का मौसम सर्द बना रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान मंगलवार सुबह जिले का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज होने के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम साफ रहने से बाजारों और सड़कों पर सुबह की गतिविधियां सामान्य रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User