वाराणसी-CP ने 8 इंस्पेक्टर हटाकर दरोगाओं को सौंपे थाने:4 SHO लाइन हाजिर, 4 का बदला काम; इंद्रेश को पर्यटक थाना का चार्ज

Nov 18, 2026 - 02:15
0
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मंगलवार की रात ताबड़तोड़ तबादले किए। पुलिस कमिश्नर बनने के बाद लगातार इंस्पेक्टरों पर भरोसा जताने वाले सीपी ने नया प्रयोग किया। वारदातों के बाद इंस्पेक्टरों को थानों में चार्ज देने वाले मोहित अग्रवाल ने 8 इंस्पेक्टरों से आनन फानन में चार्ज छीन लिया। इसमें 4 को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके अलावा 4 इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र बदल दिया और 112 में नए प्रभारी की तैनाती कर दी। सीपी ने अपनी कोर्ट के पेशकार भी नए इंस्पेक्टर तैनात किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User