कौशाम्बी में आमने-सामने भिड़ीं दो कारें:5 साल के बच्चे समेत 6 घायल, एयरबैग खुलने से बची जान

Nov 17, 2026 - 08:37
0
कौशाम्बी में आमने-सामने भिड़ीं दो कारें:5 साल के बच्चे समेत 6 घायल, एयरबैग खुलने से बची जान
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा मनौरी बाजार में टॉकीज के पास रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि एक कार का एयरबैग खुलने से किसी की जान नहीं गई। बरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, एक कार में सवार परिवार बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मनौरी बाजार में टॉकीज के पास सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कारों में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। इनमें पांच साल का बच्चा भी शामिल है। एक कार का एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई टक्कर बताया जा रहा है कि दोनों कारों की भिड़ंत की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में टक्कर की भयावहता दिखाई दे रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User