इंदिरा मैराथन में बदइंतजामी से डेढ़ किमी लंबा जाम:यमुना पुल, नैनी में लेप्रोसी चौराहे से जेल तक फंसी सैकड़ों गाड़ियां

Nov 19, 2026 - 11:13
0
इंदिरा मैराथन में बदइंतजामी से डेढ़ किमी लंबा जाम:यमुना पुल, नैनी में लेप्रोसी चौराहे से जेल तक फंसी सैकड़ों गाड़ियां
प्रयागराज में इंदिरा मैराथन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की बदइंतजामी से नैनी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लेप्रोसी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार चौराहे से नैनी जेल तक पहुंच गई। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में इलाहाबाद-मिर्जापुर और इलाहाबाद-रीवा की ओर से आने वाले वाहन फंस गए। इससे यात्रियों को काफी देर तक जूझना पड़ा। धावकाें के लिए रिजर्व थी एक लेन दरअसल, इंदिरा मैराथन के चलते नैनी से प्रयागराज शहर की ओर जाने वाली लेन को धावकों के लिए रिजर्व रखा गया था। इस लेन पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। यातायात के लिए दूसरी लेन खोली गई थी, जिस पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होनी थी। लेकिन लेप्रोसी चौराहे पर ट्रैफिक संभालने के इंतजाम नाकाफी साबित हुए और वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। नैनी से लेप्रोसी चौराहे की ओर आने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी तो कई वाहन चालकों ने रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश शुरू कर दी। इससे दूसरी ओर का यातायात भी प्रभावित हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही ठप जैसी हो गई। वहीं, लेप्रोसी चौराहे पर जाम का असर प्रयागराज शहर से नैनी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पड़ा। पुराने टोल बैरियर से लेप्रोसी चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। मैराथन के लिए एक लेन रिजर्व किए जाने और दूसरी लेन पर यातायात का दबाव बढ़ने से आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। डायवर्जन नहीं आया काम मैराथन के आयोजन के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन तो किया गया, लेकिन प्रमुख चौराहे पर यातायात का दबाव संभालने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। पुलिस की ओर से डायवर्जन व्यवस्था जारी की गई थी। इसके चलते रोडवेज बसों को भी प्रतिबंधित किया गया था। हालांकि यह व्यवस्था नाकाफी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User