सांसद चंद्रशेखर के घर कुर्की का आदेश:चंद्रशेखर और समर्थकों ने गाजियाबाद में हथियारों के बल पर की थी मारपीट, 17 नवंबर को कोर्ट में पेश नहीं हुए
गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया है। इससे पहले एक अक्टूबर 2026 को गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। चंद्रशेखर ने 8 साल पहले शादी समारोह में एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसके बाद बार-बार सम्मन मिलने के बाद एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। 17 नवंबर को सांसद चंद्रशेखर को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन वह सम्मन मिलने के बाद भी लगातार पेश नहीं हुए। यह है पूरा मामला पीड़ित धर्मेंद्र कुमार के अधिवक्ता भजनलाल गौतम ने बताया- गाजियाबाद के नूरपुर गांव के रहने वाले मेरे मुवक्किल धर्मेंद्र साल-2018 में साहिबाबाद स्थित वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। चंद्रशेखर भी अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल होने आए थे। चंद्रशेखर के साथ हथियारबंद लोग देखकर मेरे मुवक्किल ने पूछा कि इतने हथियार लेकर क्यों लाए हैं? इस पर चंद्रशेखर ने कहा था- दिखाई नहीं दे रहा है कि राइफल हैं। इसके बाद चंद्रशेखर, उनके साथी गुलजार सिद्दीकी और पंकज जाटव समेत करीब 15 लोगों ने धर्मेंद्र से मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट में चल रहा है मामला इस संबंध में साहिबाबाद थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बाद में चार्जशीट से पंकज जाटव का नाम निकाल दिया था। वर्तमान में यह मामला MP-MLA कोर्ट में विचाराधीन है। वकील ने बताया- मेरे मुवक्किल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मामले में आरोपपत्र पर कार्रवाई के लिए सुनवाई चल रही है। चंद्रशेखर के खिलाफ पहले भी गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित हैं। पूर्व में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। लेकिन अब कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया है। -------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)