इटावा की 42 ग्राम पंचायतों में 77.70 फीसदी मतदान
मतदान के दौरान दिनभर केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए ग्रामीण पहुंचने लगे। महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह रहा। कई जगह महिलाएं समूह में लोकगीत गाते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचीं और अपने पसंदीदा प्रतिनिधि चुने। गांवों में मतदान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया। इटावा में 20.94 प्रतिशत का अंतर इटावा में लोग सरपंच चुनने के लिए तो घरों से निकले (80.91%), लेकिन पंचायत समिति/जिला परिषद सदस्यों को चुनने में उन्होंने सबसे कम दिलचस्पी (59.97%) दिखाई, जिससे वहां सबसे बड़ा 20.94% का अंतर पैदा हुआ। भास्कर न्यूज | इटावा पंचायत समिति क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों के 160 बूथों पर सरपंच और वार्डपंच चुनने के लिए सुबह 7 बजे से शाम तक कुल 77.70 प्रतिशत मतदान हुआ। रजोपा बूथ पर में महिला 4 माह की बच्ची को गोद में लेकर वोट देने पहुंची। 91 वर्षीय बुजुर्ग दादा को पोता कंधे पर बैठाकर वोट डलवाने लाया।20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 208 पोलिंग पार्टियांे में एक हजार से ज्यादा कर्मचारी व्यवस्था में शामिल थे। सर्किल में 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। शाम के बाद भी नीमसरा और खातौली बूथ पर वोट डाले गए। मूंगेना ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 89.17 प्रतिशत मतदान हुआ। सीनोता ग्राम पंचायत में सबसे कम 58.54 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मूंगेना में कुल 2060 में से 1837 ने अपने वोट दिए। सीनोता में 2448 में से 1433 मतदाताओं ने वोट डाले। ककरावदा में 87.85 प्रतिशत और गणेशखेड़ा में 87.68 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायतराज चुनाव में मतदान को लेकर उत्साहित युवा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)