मदनापुर के शिशु मंदिर का निरीक्षण:प्रदेश और जिला निरीक्षक ने की शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा
शाहजहांपुर के मदनापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रदेश निरीक्षक देवेंद्र यादव और जिला निरीक्षक कमल प्रकाश द्विवेदी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। निरीक्षकों ने कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा और विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। उनके उत्तरों के आधार पर विद्यार्थियों के ज्ञान और विषयों की समझ का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों में संस्कार विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही अनुशासित वातावरण में प्रभावी शिक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)