एसपी सुजीत शंकर ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची
इटावा. पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने जिले के पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने बूथों पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों से व्यवस्थागत जानकारी लेकर कहा कि मतदान के दौरान सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दें। एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि बूथों पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सुरक्षित माहौल में वोटर बिना किसी भय या दबाव के अपने वोट दे सकें। संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित करवाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)