मेरठ में आज 48 केंद्रों पर होगी PET की परीक्षा:रोजाना लगभग 22000 अभियार्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा

Oct 25, 2026 - 06:30
0
मेरठ में आज 48 केंद्रों पर होगी PET की परीक्षा:रोजाना लगभग 22000 अभियार्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को मेरठ में 48 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पीईटी की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह आठ से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर एक से 2:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र या मूल आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज दो फोटो भी साथ रखनी होंगी। दस्तावेजों की जांच और पहचान सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सीसीटीवी से होगी निगरानी परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो और आइरिस स्कैन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 100 प्रश्नों के देने होंगे जवाब पीईटी-2026 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) आधारित परीक्षा होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। केंद्र व्यवस्थापकों को बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षा से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर परीक्षा को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User