PET अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी:आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 24 घंटे मिलेगी सेवा, एसी जनरथ बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा

Oct 25, 2026 - 05:40
0
PET अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी:आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 24 घंटे मिलेगी सेवा, एसी जनरथ बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। रविवार को लखनऊ में होने वाली परीक्षा में प्रदेश के आठ शहरों और बिहार से करीब 10 हजार परीक्षार्थियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो। तीन बस स्टेशनों से मिलेंगी अतिरिक्त बसें अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को परीक्षार्थियों के लिए परिवहन सेवाओं की व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 24 घंटे अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसी जनरथ बसों में भी सफर का विकल्प परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त साधारण बसों के साथ एसी जनरथ बसें भी चलाई जाएंगी। जनरथ बसों में यात्री ऑनलाइन सीट बुक करा सकेंगे। रोडवेज प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त बसों के संचालन से परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User